March 6, 2026
IMG_20250915_181336

काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति समेत नौ पर केस दर्ज किया है। आईटीआई थाना अंतर्गत ग्राम बघेलेवाला निवासी मनोज कुमार पुत्र स्व. दौलत सिंह ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी खुशबू की शादी 13 मार्च 2023 को ग्राम चाऊपुरा जिला रामपुर निवासी मुकेश पुत्र महेंद्र सिंह से हुई थी। आरोप है कि बीते 15 जून को मुकेश के पिता महेंद्र सिंह, माता सावित्री देवी, बहन अंजु व रिंकी, चाचा बाबूराम, चचेरा भाई विनोद ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि बेटी के सुसराल वाले 10 लाख रुपये दहेज की मांग करते हैं और आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने पति समेत नौ आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *