काशीपुर। श्री विश्वकर्मा महासभा काशीपुर की ओर से बुधवार, 17 सितम्बर को सृष्टि रचयिता एवं देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा धाम, साक्षी इन्कलेव, रामनगर रोड काशीपुर में विशेष पूजनोत्सव का आयोजन होगा। महासभा अध्यक्ष अशोक धीमान ने “मानव गरिमा” को बताया कि प्रातः 9 बजे से विधिविधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन आहूति संपन्न कराई जाएगी। इसके उपरांत 11 बजे आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारे की व्यवस्था रखी गई है। आयोजन के पुरोहित प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र शर्मा होंगे। श्री विश्वकर्मा महासभा ने समस्त भक्तगणों से अपील की है कि वे सपरिवार इस मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
