काशीपुर। दिवंगत समाजसेवी रमेश चन्द्र शर्मा (खुट्टू मास्टर) की बहन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व सभासद एडवोकेट अजय शर्मा की माताजी श्रीमति गायत्री देवी शर्मा का आज आकस्मिक निधन हो गया। 95 वर्षीय श्रीमति गायत्री देवी शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं, जो कि पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं शिक्षकों के साथ ही जनप्रतिनिधि और समाजसेवी श्रीमति गायत्री देवी शर्मा के मानपुर रोड पर राजकीय पॉलीटेक्निक के सामने स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। श्रीमति गायत्री देवी शर्मा की अंतिम यात्रा आज दोपहर एक बजे उनके आवास से श्मशान घाट हेतु आरंभ होगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
