मुरादाबाद। जिले में एक घंटे के भीतर दो जगह पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। भोजपुर के हमीरपुर के जंगल में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें आरोपी वसीम उर्फ सद्दम और नूर मोहम्मद के पैर में गोली लगी है जबकि इनके तीसरे साथी हसनैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे गोकशी के आरोपी सद्दाम और कल्लू उर्फ नासिर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक सितंबर की रात पाकबड़ा थाना क्षेत्र में होंडा सिटी कार मिली थी जिसमें मीट लगा हुआ था। आरोपी मौके से भाग गए थे। इस मामले में कार के नंबर के जरिए कुंदरकी के मोहल्ला सादात पश्चिमी मो. शमी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में अपने साथी कुंदरकी के सद्दाम और छजलैट के सराय खजूर निवासी कल्लू उर्फ नासिर के नाम बताए। आरोपी ने बताया कि दोनों उसके साथ कार में सवार थे। इसके बाद पाकबड़ा थाने की पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। इसके अलावा गोकशी की एक घटना तीन दिन पहले भोजपुर के सरदार नगर में हुई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। भोजपुर थाने की पुलिस मंगलवार की रात दस बजे आंवला घाट रोड पर मौजूद थी।
इसी दौरान तीन व्यक्ति एक पशु को ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी की उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस से फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से भोजपुर के पीपलसाना निवासी सद्दाम और लालूवाला निवासी नूर मोहम्मद मौके पर ही गिर गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इसके तीसरे आरोपी हसनैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात 11 बजे पुलिस पाकबड़ा डींगरपुर मार्ग पर लालपुर गंगवारी चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाए दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान सद्दाम के दाहिनी पैर और कल्लू उर्फ नासिर के बायी पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
