काशीपुर। काशीपुर के बच्चों के लिए भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म एवं देशप्रेम पर आधारित प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला फैंसी ड्रेस शो “तारे जमीन पर” शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को सायं 3 बजे से श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब (पंजाबी रामलीला भवन) पोस्ट ऑफिस रोड काशीपुर में सम्पन्न होगा। फैंसी ड्रेस शो के इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण काशीपुर एवं आसपास के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल, कानूनगोयान काशीपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण काशीपुर एवं आसपास के बच्चों को मंच हेतु उपलब्ध कराने के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ , काशीपुर का विशेष सहयोग रहेगा ।
भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म एवं देशप्रेम पर आधारित बच्चों के इस फैंसी ड्रैस शो में बच्चों को अभिनय, गायन, संवाद एवं नृत्य का प्रदर्शन भद्र एवं शालीन वेशभूषा के साथ करना होगा । फैंसी ड्रेस शो में प्रतिभाग हेतु चार वर्ग रखे गये हैं, जिसमें एकल प्रतिभाग हेतु शिशु वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 3 वर्ष तक, कनिष्ठ वर्ग में 3 वर्ष 1 दिन से 8 वर्ष तक, वरिष्ठ वर्ग में 8 वर्ष 1 दिन से 16 वर्ष तक एवं सामूहिक प्रतिभाग हेतु समूह वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सभी प्रतियोगियों को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। साथ ही प्रत्येक प्रतियोगी हेतु अल्पाहार की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर रहेगी ।
प्रतियोगिता हेतु इच्छुक प्रतिभागी अपना नामांकन श्याम माॅडर्न जूनियर हाई स्कूल, लुहारो वाली गली, निकट मुंशीराम चौराहा, मौहल्ला कानूनगोयान में करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाटसएप नम्बर 9411195101 , 8218419202 एवं 8077216969 पर भी नामांकन करा सकते हैं ।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
