काशीपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिह नगर मणिकांत मिश्रा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निकट प्रवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना आईटीआई कुंदन रौतेला के नेतृत्व में आईटीआई थाना पुलिस द्वारा आज बुधवार को थाना आईटीआई मे निरुद्ध माल मुकदमाती/ एमवी एक्ट के कुल 54 वाहनो व 4 मोबाईल फोन भिन्न- भिन्न कम्पनी व 01 इंजन को हस्व आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के आदेश 20 अगस्त 2025 के अनुपालन में गठित कमेटी के समक्ष नियमानुसार नीलामी व नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। नीलामी के तहत कुल 3,77,130 रू राजस्व प्राप्त किया गया, जिसे नियमानुसार राजकोष में जमा किया जाएगा। कमेटी में सदस्य उपजिलाधिकारी काशीपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर, सहायक अभियोजन अधिकारी काशीपुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी काशीपुर, थानाध्यक्ष थाना आईटीआईव नामित सदस्य तेज बहादुर गुप्ता शामिल रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
