जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने आज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल मजदूर का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायल मजदूर का उचित उपचार करने के साथ ही डीएफओ से उचित मुजावजा दिलाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि इन दिनों डाम क्षेत्र में शाम के समय गुलदार ने आतंक मचा रखा है। इसके चलते शुक्रवार सांय करीब 7 बजे मजदूरी कर घर लौट रहे गुरूद्वारा के पास डाम क्षेत्र निवासी शहजाद अली पुत्र युसूफ अली पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने किसी तरह संघर्ष कर अपनी रक्षा की। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को भगाकर घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गुलदार के हमले में घायल शहजाद का हाल जानने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल का उचित उपचार करने के साथ ही डीएफओ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। इस दौरान मौहम्मद इकराम चौधरी, फुरकान, अमानत अली, शाहनवाज मोहम्मद सलमान सिद्दीकी, वसीम सिद्दीकी आदि भी डॉ. यूनुस चौधरी के साथ थे। बता दें कि क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी गुलदार कई लोगों को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर चुका है जिसकी ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की लेकिन वन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजरा लगाने की मांग वन विभाग से की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
