नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज किच्छा क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई।आईजी कुमाऊँ मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम एवं SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा कब्रिस्तान रोड, इन्द्रानगर, किच्छा (थाना क्षेत्र पुलभट्टा) ऊधमसिंहनगर स्थित 02 मेडिकल स्टोर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। पहले मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएँ पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया तथा स्वामी को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर में मौके पर भारी मात्रा में नशीली दवाएँ बरामद हुईं।मेडिकल स्टोर स्वामी मोहम्मद आरिफ पुत्र अकबर शाह, निवासी वार्ड नं.-20, इंदिरा नगर सिरौली पुलभट्टा, ऊधमसिंहनगर से बार-बार पूछने पर भी क्रय-विक्रय से संबंधित कोई अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके अतिरिक्त, जाँच में यह भी पाया गया कि आरोपी के पास मेडिकल स्टोर संचालित करने का कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं है। कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध NDPS Act, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। संयुक्त टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार उधम सिंह नगर, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, शुभम कोटनाला उधम सिंह नगर, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र उपनिरीक्षक दीपा अधिकारी, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर अली, पंकज कंडारी व हरबंश राणा, कांस्टेबल पंकज भट्ट, मुकेश बोरा, थाना पुलभट्टा पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट, कांस्टेबल महेन्द्र बिष्ट थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
