March 6, 2026
Screenshot_2025-09-21-19-34-32-80

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में किए गए संशोधन को भाजपा कार्यकर्ता अतुल पांडे ने देश की जनता के लिए राहत पूर्ण कदम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपना वादा पूरा कर जनता को दीपावली से पूर्व एक बड़ी सौगात दी है। अतुल पांडे ने कहा कि जीएसटी के कम होने से मध्य वर्ग के साथ ही प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ मिलेगा और रसोई के हर जरूरी सामान से लेकर खेती और उद्योग में प्रयोग किए जाने वाले सभी सामानों के दामों में गिरावट आएगी, जिसका लाभ देश की जनता को मिलेगा। उन्होंने जीएसटी में किये गये संशोधन के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *