सार्थक अग्रवाल पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र काशीपुर। ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी द्वारा राशन डीलर सार्थक अग्रवाल को पुनः संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रेषित नियुक्ति पत्र में श्री बृजवासी ने अवगत कराया कि 21 सितंबर को देहरादून में प्रदेश संगठन की बैठक में सभी पदाधिकारियों की सहमति के आधार पर आपको पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए आपसे अपेक्षा की गई है कि संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के राशन विक्रेताओं के हितों के संघर्ष में संगठन के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी का सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इधर, पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर संगठन से जुड़े प्रदेश भर के राशन डीलर्स एवं गणमान्य जनों ने सार्थक अग्रवाल को बधाई दी है। वहीं, सार्थक अग्रवाल ने संगठन का आभार व्यक्त किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
