काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने मौहल्ला अल्लीखां में बीती 21 सितम्बर की रात हुई घटना को निन्दनीय बताते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पूरे मुस्लिम समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। बच्चों को भड़काकर पुलिस बल पर किया गया हमला न केवल शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने का किया गया निन्दनीय प्रयास है, अपितु इससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है। उन्होंने शहरवासियों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी हाल में लॉ एवं आर्डर अपने हाथों में न लें एवं अनैतिक गतिविधियों से बचें। ताकि शहर कौमी एकता का गुलदस्ता बना रहे और किसी भी हाल में स्थिति न बिगड़ने पाये, ऐसे असामाजिक तत्वों से भी दूर रहें, जो अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के चलते नगर की शांति व्यवस्था को भंग करने और अलगाव की स्थिति उत्पन्न करने में लगे रहते हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन को सहयोग करें ताकि शहर में अमनो-चैन कायम रह सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वास्तविक आरोपियों पर ही वैधानिक कार्यवाही की जाये ताकि कोई व्यक्ति नाजायज मामले में न फंसे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
