काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने किया। स्वंयसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वन्दना, समूह गान, गरबा नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं लक्ष्य गीत प्रस्तुत किये। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.वंदना सिंह ने स्वंयसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों मे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। यहां असि. प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ.ज्योति गोयल, डॉ.गीता मेहरा, डॉ. ज्योति रावत आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
