March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

फाइल फोटोकाशीपुर। दीपावली के त्यौहार पर प्रतिवर्ष जीजीआईसी के समीप लगते आ रहे “दीपावली बाजार” पर इस बार संशय के बादल मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कुछ लोग ठेला फड़ संगठन के नाम पर इस बार यहां यह बाजार न लगवाये जाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जीजीआईसी के बाहर सड़क किनारे यह बाजार लगाया जाता था। इसके बाद जीजीआईसी के सामने इसे लगाने पर सहमति बनी। पिछले वर्ष पार्किंग निर्माण के चलते दिक्कत आई तो भाजपा नेता दीपक बाली की मध्यस्थता के बाद यह बाजार लगा और बाजार के दुकानदारों ने श्री बाली को सम्मानित भी किया। अब उक्त स्थान पर पार्किंग का निर्माण जोर-शोर से जारी है, ऐसे में दीपावली पर अपनी आजीविका कमाने वाले दुकानदार चाहते हैं कि उनकी दुकानें यानि “दीपावली बाजार” जीजीआईसी रोड पर लगे, लेकिन इसमें ठेला फड़ संबंधी एक संगठन के रोड़ा अटकाये जाने की चर्चा है।‌ जानकारी मिल रही है कि उक्त लोग नहीं चाहते कि “दीपावली बाजार” यहां लगे। ऐसे में दुकानदारों के सामने दीपावली के अवसर पर पांच दिन रोजी-रोटी कमाने का संकट गहरा रहा है। हालांकि, “दीपावली बाजार” के दुकानदारों को उम्मीद है कि काशीपुर के मेयर दीपक बाली जिन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है, उनके साथ इंसाफ करते हुए जीजीआईसी रोड पर “दीपावली बाजार” लगाने की अनुमति अवश्य देंगे। बहरहाल, देखना है कि जीत ठेला फड़ वालों की होती है या पिछले वर्ष श्री बाली को सम्मानित करने वाले “दीपावली बाजार” के दुकानदारों की।

फोटो संलग्न : फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *