March 6, 2026
Screenshot_2025-09-26-13-40-10-53

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) नवरात्रि महोत्सव 2025 के अंतर्गत बाजपुर रोड पर श्री द्रोणासागर तीर्थ परिसर स्थित द्रोण ओपन थिएटर में शनिवार, 27 सितम्बर को सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक भारती नवचेतना सांस्कृतिक मंच द्वारा गायन प्रस्तुति कार्यक्रम “उल्लास” (एक सुरमय शाम) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा होंगे, जबकि अध्यक्षता कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा की जाएगी।   जानकारी देते हुए केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई एवं भारती नवचेतना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने इस संगीतमय संध्या में समयानुसार पहुंचने का आग्रह संगीत प्रेमियों से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *