March 6, 2026
IMG_20250927_123513

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-2026 का छात्र संघ चुनाव आज शनिवार को विधिवत सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने बताया कि 22 सितंबर को चुनाव अधिसूचना जारी हुई, 24 सितंबर को नामांकन हुआ। समस्त पदों हेतु केवल एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। समस्त पदों पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों में कु. रिया, एमए तृतीय सेमेस्टर (अर्थशास्त्र) अध्यक्ष (निर्विरोध), कु. रीना कौर, बीए पंचम सेमेस्टर उपाध्यक्ष (निर्विरोध), कु. आकांक्षा चतुर्वेदी, बीए पंचम सेमेस्टर सचिव (निर्विरोध), कु. कृतिका बाली, बीए प्रथम सेमेस्टर, संयुक्त सचिव (निर्विरोध), कु. महिमा रानी, बीए प्रथम सेमेस्टर कोषाध्यक्ष (निर्विरोध), कु. उन्नति जादौन, बीकाॅम. पंचम सेमेस्टर वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि (निर्विरोध), कु. साक्षी तिवारी, एमए प्रथम सेमेस्टर (चित्रकला) विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (निर्विरोध) रहे। निर्विरोध निर्वाचित छात्र संघ को महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त ने अभिनन्दन कर शपथ ग्रहण कराई। चयनित छात्र संघ को गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबन्धक डाॅ. एसके शर्मा सहित समस्त प्रबन्ध समिति ने बधाई दी। उक्त चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन एवं डाॅ. रमा अरोरा, डाॅ. वन्दना सिंह, डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. पुष्पा धामा, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. रंजना, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार, कु. सृष्टि सिंह आदि के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *