March 6, 2026
Screenshot_2025-09-28-14-26-49-62
नजीबाबाद। प्रमुख चौक बाजार में बर्तन कारोबारी योगेश की दुकान से बीती रात करीब दो करोड़ की चोरी हो गई। बदमाश उनकी तिजोरी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौक बाजार में बर्तन कारोबारी योगेश तायल की बर्तनों की बड़ी दुकान है। योगेश का पुराना ब्याज का कारोबार भी है। शनिवार रात दुकान के बाहर ताले लटके रहे, पीछे से कुंबल कर चोर घुस आए। इसके बाद छत के रास्ते अंदर घुसे। चोरों ने दुकान के भीतर से बर्तन कारोबारी की तिजारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सुबह होने पर दुकान खोली तो चोरी का पता चला। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बर्तन कारोबारी से घटना के संबंध में जानकारी की। बताया गया कि दो करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी चोरी हुई है। पुलिस सीसीटीवी, फोन कॉल डिटेल आदि खंगालते हुए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *