March 6, 2026
Screenshot_2025-10-05-14-00-07-86

बिजनौर। हाईवे के निर्माणाधीन पुल पर चौकीदार ने चोरों से मिलकर लाखों का लोहा चोरी करवा दिया। पुलिस ने चौकीदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार की तलाश की जा रही है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि कामाख्या कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने पेदा से नया गांव को जाने वाले रास्ते में पुल निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लोहे की प्लेट चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में जुल्फकार निवासी जंदरपुर, नौशाद, नसीम, रईस निवासीगण गांव पुंडरीकला थाना नांगल और चौकीदार छबरे निवासी कसौर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दस लोहे की प्लेट और चोरी में इस्तेमाल टाटा मैजिक बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के अन्य चार साथी भूरा, हनीफ, फुरकान निवासीगण पुंडरी कला और अरशद निवासी जाब्तागंज की तलाश की जा रही है। अरशद चोरी में इस्तेमाल किए वाहन का चालक है जबकि रईस कबाड़ी है। जबकि छबरे निर्माण की साइट पर चौकीदार है। छबरे चोरों से मिल गया, इसके बाद एक अक्तूबर की रात में आरोपी साइट पर पहुंचे और चोरी कर ली। टाटा मैजिक में प्लेट भरकर पुंडरी कला ले गए। चौकीदार ने ठेकेदार को फोन पर सूचना दी थी कि उसे बंधक बनाकर चोरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *