March 6, 2026
IMG-20251008-WA0068

काशीपुर। सिखों के चतुर्थ गुरु श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व आज देश भर में अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर कुंडेश्वरी, गुलज़ारपुर, जुड़का आदि आसपास क्षेत्र की सिख संगत द्वारा कुडेश्वरी चौराहे पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से पाठी सिंह द्वारा अरदास करवाकर लड्डू के प्रसाद के 1500 डिब्बों का वितरण शुरू कर दिया गया। आपको बता दें कि गुरू रामदास महाराज सिखों के चौथे गुरु साहिबान थे। उन्होंने हरमंदिर साहिब की स्थापना करवाई। यह विशेष दिन हमें उनके महान जीवन, अनमोल उपदेशों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का अवसर देता है। इस मौके पर परविंदर विर्क पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, मलकीत सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, जोगिंदर सिंह पूर्व जिला मंत्री भाजपा, नवजोत सिंह, एडवोकेट कर्मपाल सिंह, जगप्रीत सिंह, साहब सिंह, गुरपेज़ सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *