रामपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आजम खां से मिलने रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरा। लगभग तीन साल बाद दोनों की मुलाकात हो रही है। हेलीपैड पर आजम खां ने अखिलेश यादव को रिसीव किया। इसके बाद दोनों एक कार में बैठकर घर पहुंचे। सिर्फ आजम खान और अखिलेश ही घर के अंदर गए।
आजम के जेल से छूटने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
