काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवाई वितरित की गयी। असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी ने कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बताते हुए संक्रमण से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, कु. सृष्टि आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
