रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में बैठक लेते हुए दीपावली पर्व के अवसर पर बिना अनुमति के लगाये जाने वाले अतिशबाजी की दुकानों को रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बिना मानक के पूर्ण किये लगाये जाने वाले आतिशबाजी की दुकानों से आगजनी की खतरा रहता है। इसलिए बाजारो, मोहल्लो का निरीक्षण कर बिना अनुमति के आतिशबाजी के दुकानों को बन्द कराने के निर्देश उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आतिशबाजी की दुकान लगाये जाने हेतु सुरक्षा के मानक पूर्ण करने के उपरांत ही अनुमति दी जाये। उन्होने कहा कि यदि कहीं भी गली, मोहल्लों में बिना अनुमति के पटाखे बेचे जा रहे हैं तो निरीक्षण कर चालान की कार्यवाही करते हुए बन्द कराया जाये। उन्होने उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर व्यापारियों के साथ बैठक कर आतिशबाजी की दुकानों हेतु अनुमति हेतु अवगत करा दिया जाये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय उपस्थित थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
