March 6, 2026
IMG_20251010_123656

काशीपुर। ब्रह्मलीन श्रीमति वेदिका अरोरा के देहावसान के पश्चात उनके पति किशोर अरोरा ने नेत्रदान हेतु सहमति प्रदान कर समाज में विलक्षण सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के अनुरोध पर वृहस्पतिवार की मध्य रात्रि समाजसेवी राजकुमार सेठी, महेश चौहान व मनोहर लाल अरोरा के सहयोग से कागजी औपचारिकता पूरी कर रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल ट्रस्ट की टीम ने नेत्रदान की प्रकिया सम्पन्न की गई। संस्था के सचिव प्रियांशु बंसल ने बताया कि नेत्रदान हेतु नेत्रदान सहायता (24×7) 98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। 25वें नेत्रदान के अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, सचिव प्रियांशु बंसल, रुद्रपुर से आए हॉस्पिटल के ट्रस्टी एसके मित्तल व डॉ डीके भट्ट ने उपस्थित रहते हुए दानी परिवार के प्रति आभार प्रकट किया व ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *