काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की काशीपुर इकाई के चुनाव वर्ष 2026 के पहले महीने यानि जनवरी में संपन्न हो सकते हैं। शुक्रवार दोपहर व्यापार मंडल के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मीडिया को इसके संकेत दिए। उल्लेखनीय है कि उक्त चुनाव वर्ष 2020 में संपन्न हुए थे। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते पुरानी इकाई का कार्यकाल बढ़ाया गया था। शुक्रवार दोपहर प्रेस वार्ता के दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उक्त चुनाव जनवरी माह में संपन्न कराये जा सकते हैं। उनके द्वारा काशीपुर इकाई को भंग करने की घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी की। इसके अंतर्गत अश्विनी छाबड़ा, सत्यवान गर्ग, दिलप्रीत सेठी, निकेश अग्रवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा अनिल डावर, जतिन नरूला, प्रमोद राजहंस, राजाराम राजपूत, जतिन गोयल, हिमांशु अरोरा को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। उक्त अधिकारी चुनाव की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर सदस्यता अभियान एवं चुनाव की तिथि निर्धारित करेंगे। इस दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा काशीपुर की व्यापार मंडल की काशीपुर इकाई द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई। साथ ही सभी व्यापारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं। इस दौरान प्रभात साहनी, अमन बाली, जतिन नरूला, जगमोहन बंटी, रोहित चावला आदि भी उपस्थित रहे। उधर, चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
