सड़क सुरक्षा की दिशा में SURYA ROSHNI की सराहनीय पहल
काशीपुर। सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 45 रिफ्लेक्टर युक्त बैरियर तैयार कर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह को भेंट किए। ये बैरियर विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में कोहरे के दौरान दृश्यता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में डिप्टी यातायात निरीक्षक अरुण जी तथा सूर्या चौकी इंचार्ज, सीपीयू टीम उपस्थित रही। वहीं सूर्या रोशनी लिमिटेड की ओर से प्लांट हेड शुभम चमोली, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार और टेक्निकल हेड मनीष जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु 45 बैरियर की मांग की गई थी, जिसे सूर्या रोशनी लिमिटेड ने शीघ्रता से पूरा किया। उन्होंने कहा कि इन रिफ्लेक्टर युक्त बैरियरों के उपयोग से कोहरे और धुंध के समय दुर्घटनाओं की संभावना में निश्चित रूप से कमी आएगी। प्लांट हेड शुभम चमोली ने कहा कि सूर्या रोशनी लिमिटेड सदैव समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने में अग्रणी रही है। सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण जैसे कार्यों में कंपनी आगे भी अपना योगदान देती रहेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-