काशीपुर। घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुकंदपुर, दभौरा मुस्तकम निवासी बाबूराम पुत्र देवराशन ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसके पड़ोसी वीर सिंह पुत्र छोटे लाल, उसका साला मुकंदपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामकुंवर जो कि खुद को एक एनजीओ से जुड़ा बताता है। आरोप लगाया कि 9 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वीर सिंह, विनीत, विशाल व धारा अपने परिजनों के साथ धारदार हथियारों के साथ जबरन घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करने लगे।घर पर उसका पुत्र कन्हैया और उसकी माता मिथलेश थी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कहा कि हमले में कन्हैया के सिर में चोट आने से उसे एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
