काशीपुर। वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वाधान में क्षेत्र में 26वां नेत्रदान संपन्न हुआ। शनिवार मध्य रात्रि हरिओम अग्रवाल जी (मै. अग्रवाल मेडिकल स्टोर, काशीपुर) के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र नीरज अग्रवाल ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। हरिओम अग्रवाल के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में रुद्रपुर से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्राह्मलीन हरिओम अग्रवाल के शरीर से दान की गई आंख की ऊपरी परत (कॉर्निया) प्राप्त कीं। संस्था के अध्यक्ष विकास जैन ने नेत्रदानी अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की। इस कार्य में संस्था के सदस्य अक्षत गोयल का विशेष सहयोग रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
