काशीपुर। सेल्समैन की बाइक पर रखा 40 हजार रुपये की सिगरेट से भरा थैला उठाकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी में सौंपी गई तहरीर में टांडा उज्जैन निवासी संजय गुप्ता पुत्र भगवान गुप्ता ने बताया कि वह सेल्समैन का कार्य करता है। बीती 11 अक्तूबर दोपहर एक बजे वह दढ़ियाल फाटक के पास अंग्रेजी शराब की कैंटीन पर सामान देने के लिए अंदर गया, तो एक अज्ञात युवक उसकी बाइक पर टंगे थैला लेकर फरार हो गए। थैले में करीब 40 हजार रुपये की सिगरेट रखी हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
