March 6, 2026
Screenshot_2025-09-21-19-34-32-80

काशीपुर। भाजपा के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता राहुल पैगिया को नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद एवं केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा काशीपुर क्षेत्र से अपना प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ता अतुल पांडे ने राहुल पैगिया को बधाई दी है। अपने वक्तव्य में अतुल पांडे ने कहा कि राहुल पैगिया लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी संगठनात्मक समझ और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए सांसद श्री भट्ट ने उन पर यह महत्वपूर्ण भरोसा जताया है। अतुल पांडे ने अपेक्षा जताई कि राहुल पैगिया काशीपुर की जनता और सांसद कार्यालय के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाएंगे और पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उनकी इस भूमिका से क्षेत्रीय विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में और तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *