March 6, 2026
Screenshot_2025-10-13-20-24-48-73

काशीपुर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत कोतवाली पुलिस ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता से संबंधित बैनर पोस्टर लगाते हुए लोगों को साइबर ठगी के बारे में बताया गया। कोतवाली से शुरू हुई बाइक रैली मुख्य बाजार, किला मोहल्ला, मुंशीराम का चौराहा, डॉक्टर लाइन से सत्येंद्र चंद गुड़िया मार्ग, महाराणा प्रताप चौक होते हुए कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई कंचन पडलिया, एसआई सौरभ भारती, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ज्ञानेंद्र कुमार, मुकेश कुमार व गजेंद्र गिरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *