March 6, 2026
IMG_20251016_111423

काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी के निर्देशानुसार ग्राम दोहरी परसा में आयोजित टिफिन बैठक में क्षेत्रीय किसानों और भाजपा किसान मोर्चा की पूरी टीम ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री नेगी का जिला काशीपुर में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री नेगी ने पूर्व में किए गए कार्यो की समीक्षा की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। बैठक का नेतृत्व कर रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने भी सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। भोजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी लोगों ने एफपीओ की मशीनों का अवलोकन किया, जैसे-ड्रोन पावर, टीलर तेल निकालने की मशीन, मक्का बोने की मशीन आदि। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, प्रदेश मंत्री योगराज, जिला प्रभारी गुरुबख्श सिंह बग्गा, महामंत्री अर्जुन सिंह, गंगाराम सूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि सोनम, जिला मंत्री भूदेव, राजेंद्र यादव, रघुवीर, जिला मीडिया प्रभारी कुलवंत, मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, करण चौधरी, तेज बहादुर गुप्ता, बलवीर सिंह, चरणजीत सिंह, काबुल सिंह, नरेंद्र सिंह, मुख्तयार सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरजीत कौर, भगवंत कौर, त्रिलोचन कौर आदि काफी संख्या में महिलाएं और किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *