March 6, 2026
Screenshot_2025-10-22-13-37-18-95

काशीपुर। त्योहार को लेकर काशीपुर डिपो को दस लाख रुपये प्रतिदिन आय करने का लक्ष्य दिया गया था। पिछले चार दिनों की बात करें तो डिपो ने केवल दो दिन में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इन चार दिनों में डिपो ने 41.32 लाख रुपये की कमाई की। दीपावली को देखते हुए बीती 16 अक्तूबर से दिल्ली रूट पर चार से पांच बसें अतिरिक्त चलाई जा रहीं थीं। अतिरिक्त बसों के संचालन और पहाड़ जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो ने चार दिनों में बेहतर प्रदर्शन किया। डिपो ने दो दिन में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रोडवेज अफसरों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों का सिलसिला जारी रहा, यानी वापसी में बसें पैक होकर आएंगी। अधिकतर यात्री पहाड़ के होने की वजह से अतिरिक्त बसों को लगाया गया था। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि 17 अक्तूबर को 8.80 लाख, 18 और 19 अक्तूबर को 11.60 लाख रुपये और 20 अक्तूबर को 9.30 लाख रुपये की आय हुई। त्योहार के बाद पहाड़ से लौटने वाले यात्रियों के आने के बाद भी कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *