रुद्रपुर। जिला प्रशासन ने 10 बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की है। इन लोगों पर सरकार का 10.9 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें अधिकांश शराब और खनन कारोबारी हैं। जिला प्रशासन ने बकायेदारों को जल्द बकाया जमा करने की चेतावनी दी है। जल्द बकाया नहीं जमा करने पर उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई होगी। बकायेदारों में सात खनन, आबकारी विभाग और तीन बैंक व अन्य विभागों के हैं। इन पर काफी समय से बकाया है। विभागों की ओर से नोटिस भेजने के बावजूद कारोबारियों ने बकाया जमा नहीं किया है। जिला प्रशासन बकायेदारों को बकाया जमा करने को कह रहा है। इसके साथ ही बकायेदारों के नामों की सूची जिला कार्यालय परिसर में चस्पा की गई है।
10 बड़े बकायेदारों के नाम, पता व देनदारी :
चरनजीत सिंह बाजपुर 2,53,87,458,
दुनी चंद्र काशीपुर 1,91,48,800
आनंदी सिंह काशीपुर 1,60,51,200,
इकबाल सिंह बाजपुर 1,42,80,000,
राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह बाजपुर 99,79,200,
अमरदीप कौर रुद्रपुर 59, 35,950,
कमर अली जसपुर 56,95,000,
गिर आलम काशीपुर 53,48,000,
कश्मीर सिंह रुद्रपुर 41,79,600,
पूरन सिंह, प्रीतम सिंह सितारगंज 36,00,000
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि
जिले के बकायेदारों को कई बार चेताया गया है। बकाया जारी नहीं करने वाले 10 बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। जल्द राजस्व जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
