March 6, 2026
IMG_20251023_125255

खटीमा (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रमानुसार आज खटीमा पहुंचे। खटीमा हेलीपेड लोहियाहेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं भी सुनीं, साथ ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, वीसी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चौहान,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता-जनार्दन उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *