March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। कुण्डेश्वरी रोड अंतर्गत जसपुरखुर्द स्थित कुमाऊँ स्वीट्स के मालिक मौ. नवी पुत्र मुन्ना, निवासी जसपुरखुर्द, काशीपुर ने दुकान की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए काशीपुर के मौहल्ला पक्काकोट निवासी अश्वनी कुमार सैनी मानहानि का कानूनी नोटिस दिया है। साथ ही वैधानिक कार्यवाही करने की बात भी कही है। अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रेषित नोटिस में कहा गया है कि मैं मिठाई इत्यादि बनाकर विक्रय करने का कार्य करता हूं। मेरी फर्म 16 वर्ष से अधिक पुरानी है और मेरी फर्म का प्रदेश व समाज में काफी नाम है। आज तक मेरी फर्म की कोई शिकायत किसी भी व्यक्ति ने नहीं की। मेरी फर्म को समाज में अपमानित करने, उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने व उनकी छवि धूमिल करने के आशय से आप (अश्वनी कुमार सैनी) के द्वारा 22 अक्टूबर 2025 को अपने फैसबुक व व्हाट्सअप एवं अन्य सोशल मीडिया व वीडियों पोस्ट डालकर कहा है कि “मैंने जसपुरखुर्द कुमाऊँ स्वीट्स से मिठाई मंगायी थी, किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से, उस व्यक्ति से मैंने कहा मिठाई लेते आना। उसके बाद वह व्यक्ति कल शाम 4 बजे मेरे यहां यह मिठाई दे गया। मैंने मिठाई फ्रिज में रख दी। रात मैंने निकाला तो बच्चों ने निकाला तो देखा इसमें फफूंदी लगी हुई, खाते खाते से रोक दिया गया। अगर यह फफूंदी लगी हुई मिठाई बच्चे खा लेते, तो फूड पॉईजनिंग हो जाती। हमारे बच्चे मर जाते, उनका क्या जाता। उन्होंने तो अपनी मिठाई बेच दी और हमसे पैसे ले लिये। जनता को ठग लिया। मेरे जैसे न जाने कितने लोग हैं, जिन्होंने यह मिठाई ली होगी और फफूंदी होने के कारण फेंक दिया होगा।” इसी के साथ आप (अश्वनी कुमार सैनी) ने यह भी कहा है कि “जसपुरखुर्द कुण्डेश्वरी रोड, पर जिसने यह मिठाई खा ली होगी, उसके घर फूड पॉईजनिंग हो गयी, जिसके लक्षण, उल्टी आना, चक्कर आना, पेट में लूज मोशन लग जाना, इस प्रकार की बीमारियां हैं, और फूड पॉईजनिंग से कई लोग अस्पताल में एडमिट भी हुए होंगे, यह एक विशेष समुदाय की दुकान है, जिसने किसी माध्यम से या किसी कारणवश यह कार्य किया होगा, और यह त्यौहार खराब करने की कोशिश की गयी होगी। सभी सनातनियों से निवेदन है कि यह वीडियों अधिक से अधिक लोगों को भेजिये।” उक्त वीडियों को आप (अश्वनी कुमार सैनी) द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विभिन्न माध्यमों से प्रचारित व प्रसारित किया गया, तथा इसके साथ मेरी फर्म को बद‌नाम करने के लिये और भी अनेक प्रकार के फेसबुक पोस्ट व व्हाट्सअप पर वीडियों बनाकर पोस्ट किये गये हैं, तथा मेरी फर्म के मिठाई के डिब्बे को वीडियों में दर्शाया गया है, जो कि मेरी फर्म का नहीं है, मुझे व मेरी फर्म को बदनाम करने की नियत से आप (अश्वनी कुमार सैनी) द्वारा उक्त डिब्बा कहीं ओर से लाया गया है, तथा डिब्बे पर मेरी फर्म के नाम को भी दर्शाया गया है, और इस वीडियों के माध्यम से वीडियों को प्रचारित व प्रसारित करने का आग्रह भी किया है, और मेरी फर्म को आप (अश्वनी कुमार सैनी) ने ठग कहा है, एवं विशेष समुदाय का नाम लेकर समाज में वैमनस्य भड़काने व धार्मिक भावनाये भड़काने का भी प्रयास किया है, यह पोस्टे विभिन्न ग्रुपों में आप (अश्वनी कुमार सैनी) के द्वारा भेजी गयी है, जबकि आप (अश्वनी कुमार सैनी) न तो कभी मेरी फर्म पर मिठाई लेने आये, और ना ही किसी सीसीटीवी फुटेज में मिठाई खरीदते हुए हैं, और न ही उनके पास कोई बिल है, जिससे स्पष्ट है कि आप (अश्वनी कुमार सैनी) ने मेरी फर्म का खाली डिब्बा किसी और से लेकर उसमें गन्दा पदार्थ भरकर केवल डिब्बे का इस्तेमाल करते हुये मेरी फर्म/प्रतिष्ठान को फंसाने का षड्यन्त्र रंजिशन किया है, तथ उपरोक्त झूठी खबर को समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराया है। नोटिस में कहा गया कि कि आपके द्वारा पोस्ट किये गये वीडियों में जो कथन किये हैं, वह बिना किसी साक्ष्य के किये गये है, जो कि पूर्णतः निराधार हैं, और मान्य नहीं है। दुकान मालिक मौ. नवी ने कहा कि अश्वनी कुमार सैनी के द्वारा किये गये कृत्य के विरूद्ध जो भी वैधानिक कार्यवाही की जानी है, वह करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *