March 6, 2026
IMG-20251029-WA0082

काशीपुर। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक में किसानों ने धान की सरकारी तौल के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की। बुधवार को अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किसानों ने कहा कि सरकारी तौल के लिए रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण प्रक्रिया में सात आठ दिन लग जाते हैं। अन्य कागजों के साथ नई खतौनी को लेकर हाथों हाथ नवीनीकरण किया जा सकता है। किसानों ने बताया कि कुछ राइस मिलरों ने किसानों से एक ट्राली में सिर्फ 50-60 कुंतल धान तौलने की बात कही जा रही है। कुछ किसानों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि मुरादाबाद से काशीपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में जो सर्विस लेन के किनारे पर नाली खेत से 3-4 फीट ऊंची बनाई जा रही है। इससे किसानों के खेत का पानी निकासी में दिक्कत आएगी। उन्होंने नालियों को खेतों से नीचा बनाये जाने की मांग की। बैठक में लक्ष्मी कांत शर्मा, अर्जुन सिंह, देवी सिंह यादव, डॉ. अशोक अरोरा, अजय कपूर, कैलाश मैठाणी, अनुराग शर्मा, रोहित रावल, प्रणव वशिष्ठ, रवि कुमार छाबड़ा, सत्यम शर्मा, रतन सिंह, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *