काशीपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज काशीपुर में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन 10 छात्राओं को लगाई गई। सर्वाइकल कैंसर से संबंधित जानकारी देते हुए डॉ. मॉलश्री अग्रवाल ऑनर श्रीकृष्णा हॉस्पिटल ने उपस्थित 60 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल ने डॉक्टर मॉलश्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, डॉक्टर नेहा अग्रवाल, आभा गोयल, ईशा जैन, स्वाति अग्रवाल, राखी सिंह, सिमरन सेठी, आकांक्षा बाटला एवं सुगंधा सिंघल उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
