March 6, 2026
IMG_20251030_213539

काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सुमिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एल्युमनी सेल एवं शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया गया। बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शोभित त्रिपाठी एल्युमनी सेल अध्यक्ष, मोहम्मद फैजान उपाध्यक्ष, मोहम्मद मोनिश सचिव, नूर मोहम्मद कोषाध्यक्ष, डॉ. विवेक अग्रवाल सचिव पदेन और शिवानी बिष्ट, संजीव तिवारी, डोली, मोहम्मद आलम सदस्य बनाए गए। इसके बाद शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन भी गया। इस दौरान रमेश कुमार अध्यक्ष, अमित कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. महेंद्र जोशी सचिव, उमर फारूख उपसचिव, अरुण दुबे कोषाध्यक्ष, प्रो. अमादुद्दीन अहमद व साहिल रजा सदस्य नामित किए गए। इस अवसर पर संयोजक डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. किरण कुमार पंत, डॉ. महेश मेवाफरोश, श्रीमती रेनू व डॉ. चंद्रकला सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *