काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 4 नवंबर को काशीपुर पहुंचकर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की जयंती के अवसर पर शहरी विकास विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित उत्तराखंड के सभी नगर निगमों के मेयर समस्त नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्षों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारीगणों के एक दिवसीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। सम्मेलन रामनगर रोड स्थित काशीपुर के अनन्या होटल में आयोजित होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सुझाव और कार्य करने में आ रही दिक्कतों पर अपना अभिमत रखना और उसके निदान की दिशा में रणनीति बनाया जाना है। होटल अनन्या में प्रेसवार्ता के दौरान मेयर दीपक बाली ने मीडिया को बताया कि उक्त एक दिवसीय सम्मेलन तीन सत्र में होगा जिसके प्रथम सत्र में प्रातः 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित होंगे और अपना सम्बोधन देंगे। दूसरे सत्र में शहरी विकास विभाग द्वारा बनाई गयी विकास योजनाओं का विमोचन किया जायेगा, जबकि तीसरे सत्र में मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिकारीगण अपना सम्बोधन एवं सुझाव देंगे। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। महापौर बाली ने बताया कि यह सम्मेलन कुमाऊं में पहली बार होने जा रहा है कि जिसे आयोजित करने का सौभाग्य नगर निगम काशीपुर को मिला है। उन्होंने कहा कि हम अतिथिगण के स्वागत के लिए तैयार हैं। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविन्दर सिंह चण्डोक, संयोग चावला भी उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
