काशीपुर। आगामी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगभग सवा घंटा काशीपुर में रहेंगे। जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार 04 नवम्बर को देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 09.30 बजे स्टेडियम काशीपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री काशीपुर स्टेडियम से कार द्वारा प्रस्थान कर 09.45 बजे होटल अनन्या काशीपुर पहुंचेगें, जहां वे उत्तराखण्ड राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में आयोजित शहरी विकास सम्मेलन में प्रतिभाग करेगें। मुख्यमंत्री होटल अनन्या से 10.35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेगें और वहां से 10.50 बजे हैलीकाप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
