काशीपुर। सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर इस बार उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उत्सव पर अपनी अहम भूमिका निभाने को तैयार है। जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि यश कीर्ति सेतु तराई इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) के सहयोग से मैराथन दौड़ का आयोजन आगामी रविवार, 9 नवंबर को किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसमें प्रतिभाग करते हुए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर “फिट हैं तो हिट हैं” एवं “नशामुक्त काशीपुर और नशामुक्त उत्तराखंड” के अपने संकल्प को दृढ़ता के साथ दोहराएगा। उन्होंने बताया कि 2.5 किलोमीटर से 5.0 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ का आयोजन रविवार, सुबह 6:30 बजे किया जाएगा, जिसमें 13 वर्ष से कम, 13-21 वर्ष, 21-55 वर्ष, 55+ आयु वर्ष के धावक प्रतिभाग करेंगे। मैराथन दौड़ से पहले K.F.C. फिटनेस द्वारा वॉर्मअप कराया जायेगा। मैराथन में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अतिरिक्त केवीआर हॉस्पिटल और पंजाब नेशनल बैंक भी सहभागिता निभाएगा। गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा समय-समय पर समाज हित के कार्य किये जाते हैं। इनमें नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर, रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना शामिल है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
