काशीपुर। राजस्व व सिविल कोर्ट के पीठासीन अधिकारियों की कार्यप्रणाली और व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं ने काशीपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले बैठक की, जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि जिन मुकदमों में तारीख जल्दी मिलनी चाहिए उसमें पीठासीन अधिकारी देरी लगा रहे हैं। जिससे अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को भी समय से न्याय नहीं मिल रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों का व्यवहार ठीक नहीं है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो मजबूरी में अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बैठक में शैलेंद्र कुमार मिश्रा, आनंद रस्तोगी, पराग नेगी, नृपेंद्र चौधरी, सूरज कुमार, अनूप शर्मा, सौरभ शर्मा, हिमांशु विश्नोई, कामिनी श्रीवास्तव और सन्त पैगिया आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
