काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह मंडी समिति काशीपुर में धूमधाम से मनाया गया। रजत जयंती समारोह के साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत 4 नवम्बर को मंडी समिति काशीपुर द्वारा मंडी स्थल में वृक्षारोपण, 5 नवम्बर को मंडी क्षेत्रान्तर्गत चिकित्सालयों में फल वितरण, 7 नवम्बर को मंडी समिति के निरीक्षण भवन में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जबकि 8 नवम्बर को मंडी समिति स्थल में स्वच्छता दिवस मनाया गया जिसमें मंडी समिति के समस्त कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं, आज मंडी समिति कार्यालय में प्रगतिशील किसान अरुण कुमार शर्मा (अध्यक्ष, किसान विकास क्लब) एवं लक्ष्मी कान्त शर्मा तथा उपेन्द्र कुमार शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, मंडी समिति जसपुर) को स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ई-नाम परियोजना के अंतर्गत सर्वाधिक उत्पाद बेचने वाले किसान रामपाल सिंह तथा ई-नाम पोर्टल पर व्यापार करने वाले व्यापारी हिमांशु विश्नोई (मै. विश्नोई ट्रेडर्स) को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर प्रभारी मंडी सचिव योगेश तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरूण शर्मा द्वारा 25वीं जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किये गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना कई साहसी युवाओं एवं मातृ शक्ति के बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है जिनको हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं तथा प्रभु से कामना करते हैं कि हम सब मिलकर उन्नति के क्षेत्र में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएं। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, आढ़ती एवं मंडी समिति के कर्मचारी गजानन्द आर्य, महेंद्र सिंह नपलच्याल, नवनीत सिंह, प्रकाश राम, चन्द्र प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
