March 6, 2026
IMG_20251110_203008

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बाबरखेड़ा में दो वर्षीय बच्ची को घर से अगवा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बाबरखेड़ा निवासी अशफाक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार, 9 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे उसकी दो वर्षीय बेटी लाइबा घर के पास से लापता हो गई। उसको शक है कि उसकी बेटी का कोई अपहरण कर ले गया है। उसको अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका है, क्योंकि काफी तलाशने के बावजूद उसका पता नहीं लग सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची और अपहरणकर्ता की खोजबीन शुरू कर दी है। खोजबीन के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा तीन अन्य पुलिस टीमें भी सीसीटीवी, मुखबिर एवं अन्य संचार माध्यमों से बच्ची की खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *