March 6, 2026
IMG-20250620-WA0187

         देहरादून/काशीपुर। कांग्रेस हाईकमान ने नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। वहीं, जिलाध्यक्ष भी नियुक्त कर दिये गये हैं। गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं। इधर, जिलाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। काशीपुर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अलका पाल को काशीपुर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि अलका पाल की गिनती कर्मठ कांग्रेसियों में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *