March 6, 2026
Screenshot_2025-11-13-16-00-12-59

        काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश गोदियाल को सौंपे जाने पर प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवम शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केही वेणुगोपाल, उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बधाई देते हुए कहा कि श्री गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी और मजबूत होकर आगामी विधानसभा चुनाव में विजय पताका लहराएगी। प्रदेश सचिव शिवम शर्मा ने काशीपुर अध्यक्ष पद पर श्रीमती अलका पाल की ताजपोशी को पार्टी हाईकमान की दूरदर्शी सोच बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं में कांग्रेस के प्रति सम्मान बढ़ेगा और अलका पाल का अनुभव आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि वे श्रीमती अलका पाल को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *