March 6, 2026
IMG-20251113-WA0088

काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर में वर्ल्ड क्वालिटी डे के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उत्पादन प्रक्रिया में निरंतर सुधार (Continuous Improvement) के महत्व को दोहराना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लांट हेड शुभम चमोली ने की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में श्री चमोली ने कहा कि “हमारी क्वालिटी ही हमारी पहचान है, और सूर्या रोशनी की गुणवत्ता पर जो विश्वास लोगों के दिलों में है, उसे हमें सदैव बरकरार रखना है। हमें अपने कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहिए। हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में ‘क्वालिटी फर्स्ट’ का दृष्टिकोण अपनाए।”
उन्होंने आगे कहा कि गुणवत्ता सिर्फ उत्पादन का हिस्सा नहीं, बल्कि यह संगठन की संस्कृति (Organizational Culture) का अभिन्न अंग है। सूर्या रोशनी लिमिटेड सदैव अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान टेक्निकल हेड मनीष गुप्ता ने भी सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता बनाए रखना केवल निरीक्षण या परीक्षण का कार्य नहीं है, बल्कि यह हर कर्मचारी की सोच और जिम्मेदारी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने उत्पादन के हर चरण में गुणवत्ता नियंत्रण और नवीन तकनीकी उपायों के प्रयोग पर बल दिया।
इसी क्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि सूर्या रोशनी लिमिटेड का नाम आज जिस विश्वास और विश्वसनीयता के साथ जुड़ा हुआ है, उसका कारण यहां के कर्मचारियों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण कार्यशैली है। उन्होंने सभी को अपने कार्य में समर्पण और ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि “हम अपनी गुणवत्ता के प्रति सदैव सजग रहेंगे, ग्राहकों का विश्वास बनाए रखेंगे और ‘क्वालिटी इज़ अवर प्रायोरिटी’ की भावना को आगे बढ़ाएंगे।” इस अवसर पर क्वालिटी विभाग की टीम ने गुणवत्ता सुधार से संबंधित प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा साझा की। सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर में आयोजित यह कार्यक्रम कर्मचारियों में नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संचार करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *