March 6, 2026
IMG-20251114-WA0074

काशीपुर। “बाल दिवस” के उपलक्ष्य में नगर निगम के वार्ड नं. 30 अंतर्गत मौहल्ला पक्काकोट में मां काली देवी मंदिर के समीप स्थित भारत पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में कात्यायनी महिला मण्डल की उपस्थिति में द्वितीय गायत्री यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमे हवन की ज्योति से बच्चों ने राष्ट्रप्रेम गौर सरकारों की भावना जागृत की।
पारंपरिक वेदभूषा धारण किये बच्चों ने देव मंत्रों की गूंज के साथ हवन की लौ में आहुति दी। बच्चों के साथ गायत्री हवन की पवित्र अग्नि को आहुति देने के उपरांत विद्यालय के प्रबन्धक जगदीश सिंह सैनी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि मां गायत्री को सद्बुद्धि की देवी और यज्ञ को सत्कर्मों का पिता बताया गया है, जो धार्मिक एकता और भावनात्मक एकता को बढ़ावा देता है। इस यज्ञ से अग्नि के समान प्रज्वलित, ऊपर की ओर जाने वाली लौ और दूसरों को परिष्कृत करने वाले चरित्र जैसे गुण आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। इसके अतिरिक्त, यह आत्म-सुधार, लोक-कल्याण और जीवन का सर्वोत्तम उपयोग करने की शिक्षा देता है, ताकि मृत्यु के बाद भी मनुष्य की चेतना का विस्तार हो सके। इस अवसर पर श्रीमती बबीता सक्सैना, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती किरन शर्मा, श्रीमती नूपुर शर्मा, श्रीमति पूनम सक्सेना आदि शिक्षिकाओं, आयुषी सैनी, पलक शर्मा, पारुल सक्सेना, श्रीमती श्वेता, इफरा अर्शी, मुस्कान फारिया आदि सहायक शिक्षिकाओं एवं सहायक यश सक्सेना के अतिरिक्त विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हवन में आहुति देकर अपने राष्ट्र व धर्म की उन्नति एवं लोक कल्याण की कामना की। बाल दिवस पर आयोजित गायत्री महायज्ञ संस्कार, शांति और समर्पण का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में पिछले वर्ष यह अनुष्ठान आरंभ किया गया था। इस वर्ष यह द्वितीय आयोजन था। भविष्य में प्रतिवर्ष यह अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *