March 6, 2026
IMG-20251114-WA0176

काशीपुर। श्री शीतला माता मंदिर के गर्भगृह में प्रकट हुई देवी प्रतिमा को शुक्रवार को पंचामृत गंगाजल से स्नान कराने के उपरांत संपूर्ण रूप से सुंदर श्रृंगार कर पुष्प अर्पित किए। पं. संदीप मिश्रा व अंकित शर्मा द्वारा हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन अजय टंडन, वंश टंडन, रुद्राक्ष, आशीष, यथार्थ आत्रेय, देवांश शर्मा, कार्तिक, कृष्ण अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, शिवानी शर्मा, कुलवंत सिंह, सीमा, तीरथ सिंह, दीपक, शशि मिश्रा, चांदनी मिश्रा, रिचा शर्मा, पारस शर्मा, मलखान सिंह, मनोज मेहरोत्रा, ज्योति मेहरोत्रा, शालिनी मल्होत्रा, ईशान मल्होत्रा, हिमानी शर्मा, मनन मिश्रा, मानवी मिश्रा, शौर्य मिश्रा, राजेंद्री व काजल ठाकुर आदि भारी संख्या में उपस्थित भक्त जनों ने माता की प्रतिमा के दिव्य दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दें कि नगर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस समय चमत्कार हो गया जब मंदिर भवन के गर्भगृह से अचानक माता शीतला की प्राचीन प्रतिमा निकल आई। चमत्कार की खबर सुनते ही तमाम श्रद्धालु मंदिर की ओर माता के दर्शन को दौड़ पड़े। मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा के मुताबिक उन्हें काफी समय से मंदिर में माता की प्रतिमा होने का आभास हो रहा था। साथ ही मंदिर में पूजा के समय खटखट की आवाजें आ रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया, अलबत्ता पूजा-अर्चना में जुटे रहे। मंगलवार को वे मंदिर में माता की पिंडी पर सिंदूर लगाने लगे तो एकाएक माता की प्राचीन प्रतिमा नजर आई। खबर फैलते ही श्रृद्धालु जन माता के दर्शन को पहुंचने लगे।                     उन्होंने बताया कि अभी हाल में मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान भी मंदिर भवन में माता की आंखों की आकृतियां स्पष्ट नजर आई थीं। रोग और शोक का निवारण करने वाली माता शीतला देवी के मंदिर में आज भी देवी प्रतिमा के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *