काशीपुर। एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 34.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। शुक्रवार रात एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने ढकिया-रायपुर रोड पर वाहन चेकिंग शुरू करते हुए एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। तब वह सकपका गया। जिस पर टीम ने उसको दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 34.34 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ध्याननगर, जसपुर बताया। एसआई सुनील सुतेड़ी ने बताया कि आरोपी अपनी सास के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
