काशीपुर। साहित्य दर्पण संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी में काशीपुर क्षेत्र के जाने माने कवि, लेखक और गीतकार कैलाश चंद्र यादव के 23वें गीत संग्रह “है चांद तेरा चेहरा” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।अध्यक्षता वीके मिश्रा ने की। गोष्ठी में कविगण डा. सुरेंद्र शर्मा मधुर, शेष कुमार सितारा, ओम शरण चंचल, परितोष मिश्रा, वीके मिश्रा, शुभम लोहनी, कैलाश चंद्र यादव, मुनीश शर्मा, डा. सुभाष चंद्र कुशवाहा, सुभाष चंद्र अग्रवाल, विवेक कुमार मानस, विजय कुशवाहा, हेम चन्द्र जोशी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
गोष्ठी का सफल संचालन सोमप्रसाद अनुरागी ने किया। इस अवसर पर कवि, लेखक, गीतकार कैलाश चंद्र यादव का 66वां जन्मदिन और उनकी पोती का 6वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित कवियों ने दोनों को जन्मदिन की बधाई दी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
